{"_id":"570d37844f1c1ba50c4a6bb6","slug":"call-center-will-start-for-treatment-of-injured-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल पशुओं के इलाज के लिए शुरू होगा कॉल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल पशुओं के इलाज के लिए शुरू होगा कॉल सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी अजीत बालाजी जोशी ने घायल पशुओं के इलाज के लिए अलग से कॉल सेंटर बनाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने 30 अप्रैल तक इस पूरे मामले की प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी है। मंगलवार को डीसी ने सेक्टर-38 स्थित सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल (एसपीसीए) का दौरा किया।
विज्ञापन
'डीसी जोशी ने एसपीसीए को देश का बेस्ट एनीमल ट्रीटमेंट सेंटर बनाने की इच्छा जताई। इसके लिए उन्होंने लोगों से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर पर कोई भी व्यक्ति फोन कर पशुओं के घायल होने की सूचना दे सकेगा।
विज्ञापन
इसके बाद पशु को लाने और इलाज की जिम्मेदारी एसपीसीए की होगी। इस मौके पर उनके साथ डायरेक्टर एनिमल हस्बेंड्री एंड फिशरीज कम वाइस प्रेसिडेंट एसपीसीए करनैल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन