{"_id":"5789077e4f1c1b7d5f13e5be","slug":"buttress-stadium-collapsed-trapped-the-two-buildings","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम का पुश्ता ध्वस्त, मलबे में दबे दो भवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम का पुश्ता ध्वस्त, मलबे में दबे दो भवन
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Fri, 15 Jul 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
पोखरी में मिनी स्टेडियम का पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से मलबे में दबी आवासीय मकानें।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का पुश्ता ध्वस्त होने से विनायकधार के दो आवासीय भवन मलबे में दब गए। गनीमत रही कि अनहोनी होने की आशंका के चलते दोनों परिवार पहले ही सुरक्षित स्थान पर शरण ले चुके थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात को हुई अतिवृष्टि से निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का पुश्ता ढह गया, जिससे धर्मानंद पंत और पूर्णानंद का आवासीय भवन मलबे की चपेट में आ गया। भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी का संचालन भी फिलहाल के लिए बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
स्टेडियम के मलबे से विनायकधार मोहल्ले के जहां दो भवन दब गए वहीं सज्जन लाल और विनोद भंडारी के आवासीय भवनों को भी खतरा हो गया है। शुक्रवार को भी पोखरी क्षेत्र में दिनभर रुक -रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन
पोखरी के उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने बताया कि मिनी स्टेडियम के पुश्तें के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवासीय भवनों को खाली करवा दिया गया है। साथ ही घटना की रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी गई है। शीघ्र पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुुआवजे का भुगतान किया जाएगा।
गुणवत्ता को लेकर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
पोखरी। निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पोखरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और देवस्थान गांव के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को नगर पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद चमोला, वत्सला सती, विजयपाल रावत और विक्रम नेगी कहा कि यूपी निर्माण निगम की ओर से स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रखा जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।