{"_id":"6a77692a1e9a05ae140cecfd","slug":"bus-service-started-from-bahadurgarh-to-dharamshala-himachal-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-126078-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ से हिमाचल के धर्मशाला के लिए बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ से हिमाचल के धर्मशाला के लिए बस शुरू
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा रोडवेज की ओर से बहादुरगढ़ डिपो से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इससे बहादुरगढ़ और आसपास के यात्रियों को धर्मशाला जाने के लिए दूसरे शहरों से बस पकड़ने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
बहादुरगढ़ डिपो से बस दोपहर 12 बजे रवाना होगी। बस का निर्धारित मार्ग बहादुरगढ़ से दिल्ली, पानीपत, करनाल और अंबाला होते हुए धर्मशाला तक रहेगा। इस रूट के माध्यम से यात्रियों को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी।
इस मार्ग पर पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी बस सेवा का लाभ मिल सकेगा। अब तक धर्मशाला जाने वाले यात्रियों को कई बार दिल्ली या अन्य स्थानों पर बस बदलनी पड़ती थी। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा और सफर भी अधिक सुविधाजनक होगा।