फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bus dipot, bus service, haryana roadways, panchkula roadways, panchkula

गुड न्यूज, पंचकूलावासियों को जल्द मिल जाएगा बस डिपो

Tue, 26 Apr 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
bus dipot, bus service, haryana roadways, panchkula roadways, panchkula
रोडवेज बस
पंचकूला के लोगों की वर्षों पुरानी बस डिपो की मांग जल्द पूरी होगी। बस डिपो बनते ही जिले में बसों की कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ यहां के बिजनेस में इजाफा होगा। प्रदेश के दूसरे शहरों से बसों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्रालय ने परिवहन विभाग से डिपो की फाइनल रिपोर्ट मांगी थी, जिसे विभाग ने फरवरी 2016 में मंत्रालय को भेज दिया था। अब मंत्रालय में बस डिपो के संबंध में आखिरी बैठक इसी माह होनी है।
विज्ञापन


जिसमें डिपो के बजट का प्रस्ताव फाइनल होगा। विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि बस डिपो के संबंध में पॉजिटिव संकेत मंत्रालय की ओर से मिले  हैं। बस डिपो के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में 4.26 एकड़ जमीन हुडा ने रेखांकित की है। इस संबंध में प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी घोषणा कर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ेगा बसों का काफिला
पंचकूला में करीब 140 और कालका में 55 बसों का काफिला है। डिपो बनने के बाद यहां बसों की संख्या 300 के करीब हो जाएगी।

स्टूडेंट्स को होगा फायदा
जिले  के हजारों युवाओं को प्रदेश के दूसरे शहरों में जाने के लिए चंडीगढ़ और  जीरकपुर से बस लेनी पड़ती है। पंचकूला में बस डिपो होने से बसों की  कनेक्टिविटी बढ़ेगी और स्टूडेंट प्रदेश के दूसरे शहरों में भी स्टडी के लिए  आसानी से जा सकेंगे। 


बस डिपो के संबंध में मंत्रालय की ओर से सकारात्मक संकेत मिले हैं। अभी मीटिंग होनी  है। इसका बजट फाइनल होगा। 
- आरसी बिधान, निदेशक राज्य परिवहन हरियाणा 

सीएम हरियाणा ने बस डिपो की घोषणा कर दी है। यह मामला फाइनल स्टेज पर है। अभी बजट फाइनल होना है। 
- ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक पंचकूला। 
 

निदेशक कार्यालय से जनवरी 2016 में पंचकूला बस स्टैंड से जहां बस डिपो बनाया जाना है, उसकी दूरी और डिपो के लिए स्टाफ का ब्योरा मांगा गया था। जिसे भेज दिया गया है। 
- सतीश सिंगला, जीएम रोडवेज हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed