फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Incident of vandalism at 85 houses in Nakti Congress burns CM Sai's effigy in Jagdalpur

जगदलपुर: नकटी के 85 घरों में तोड़फोड़ का मामला, कांग्रेस ने सीएम साय का फूंका पुतला

Fri, 03 Jul 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 07:22 PM IST
सार

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में कभी भी किसी गरीब के घर को नही तोड़ा गया और न ही उन्हें बेघर किया गया।

विज्ञापन
Incident of vandalism at 85 houses in Nakti Congress burns CM Sai's effigy in Jagdalpur
मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते कांग्रेसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को राज्य की भाजपा सरकार द्वारा ग्राम नकटी के 85 घरों की तोड़ -फोड़ कर वर्षाकाल मे परिवारों को बेघर किये जाने के विरोध मे एवं ग्रामवासियो को उचित न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

विज्ञापन


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में कभी भी किसी गरीब के घर को नही तोड़ा गया और न ही उन्हें बेघर किया गया। लेकिन भाजपा के इस ढाई साल के कार्यकाल में आमजनता से लेकर किसान व हर वर्ग के लोग काफी परेशान है। भाजपा सरकार को जनता से किसी भी प्रकार का कोई सरोकार नही है। गरीबों को आशियाना देने की बजाय भाजपा सरकार उनका घर तोड़ने में लगी हुई है। भाजपा सरकार ने देर रात को गरीबों के घर को उस समय तोड़ा जब सभी अपने बच्चों को लेकर घर में सो रहे थे। हर घर में जवान युवा युवती भी रह रही थी।

विज्ञापन


ऐसे में बरसात के समय जब उन्हें अपने घर की सख्त जरूरत थी तब भाजपा सरकार ने उनके सिर से आशियाना ही छीन लिया। ये घटना काफी शर्मनाक है, कांग्रेस पार्टी नकटी गाँव के हर उस आदमी के साथ खड़ा है जिसने सिर से आशियाना छीना गया है। ग्रामीणों की मांग और उन्हें न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस भवन के पास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया है, साथ ही सरकार से मांग किया गया है कि जब तक गरीबों को उनका घर नही मिल जाता तब तक कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते कांग्रेसी

मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते कांग्रेसी

 

मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते कांग्रेसी

मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते कांग्रेसी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed