{"_id":"60ede16b8ebc3eed335fce64","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd222208655","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल डालकर जलाई युवती की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल डालकर जलाई युवती की हुई मौत
विज्ञापन
पेट्रोल डालकर जलाई युवती की हुई मौत
खुर्जा। क्षेत्र के गांव मूंड़ाखेड़ा में पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। मामले में देर रात कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। युवती की मौत के बाद दर्ज रिपोर्ट हत्या की धारा में तरमीम की जाएगी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मूड़ाखेड़ा निवासी युवती के पिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि सोमवार को पड़ोस में रहने वाले युवक ने गोबर उठाने के बहाने उनकी बीस वर्षीय बेटी को अपने घेर पर बुलाया। आरोप है कि जब उनकी बेटी घेर में पहुंची तो आरोपी युवक ने पेट्रोल उसके ऊपर उलट दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी युवक दीवार कूद कर मौके से भाग गया। युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने उसके शरीर से आग की लपटें उठते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। शोरशराबा सुनकर काफी संख्या में लोग पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती का आरोपी युवक के बड़े भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि छोटा भाई आरोपी युवक इसका विरोध करता था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवक पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि जांच में घटना के दौरान युवक पवन की उपस्थिति कहीं और पाई जा रही है। फिर भी प्रथम दृष्टया युवती के बयान के आधार पर पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है।
युवती का शव गांव पहुंचने पर परिवार में चीखपुकार मच गई। इस दौरान कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस फोर्स गांव में मौजूद रहा। गमगीन माहौल में परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।