{"_id":"5bc1c4c3bdec22696d7804d7","slug":"bsp-supremo-mayawati-attack-on-congress-and-bjp-in-bilaspur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगी से मायावती का वादा, जो सम्मान कांग्रेस से नहीं मिला वो बसपा से मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगी से मायावती का वादा, जो सम्मान कांग्रेस से नहीं मिला वो बसपा से मिलेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 13 Oct 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
मायावती, अजीत जोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ एक साझा रैली को संबोधित किया। इस दौरान मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो सम्मान अजीत जोगी को कांग्रेस के साथ नहीं मिला वो बसपा में मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बात मैं पूरे विश्वास के साथ कह रही हूं।
मायावती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही राम मंदिर का अभियान कुछ ज्यादा ही जोर पकड़ने लगता है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा और आरएसएस पूरे देश में भी राम मंदिर बनाना शुरू कर दें तब भी इसका लाभ अब चुनावों में नहीं होने वाला है। क्योंकि अब देश की जनता समझ गई है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए बसपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ गठबंधन का समर्थन कीजिए और हमारी सरकार बनवाइए। भाजपा और कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं बल्कि काम करके दिखाएंगे।
विज्ञापन
Chunaav ke nazdeek Ram Mandir ko karane ka abhiyaan kuch zada zor pakad raha hai. Iss mamle mein ab yeh log (BJP) UP mein hi nahi balki poore desh mein ek nahi anek Ram mandiron ka nirmaan kyun na karlen toh bhi isse BJP-RSS le logon ko rajneetik labh nahi hone wala hai: Mayawati pic.twitter.com/Nzt8t6Gqii
— ANI (@ANI) October 13, 2018विज्ञापन