फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bsf seized heroine of 4 crore

सरहद पर पकड़ी गई हेरोइन, तस्करी का तरीका जान रह जायेंगे दंग

Fri, 24 Mar 2017 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 24 Mar 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
bsf seized heroine of 4 crore
बार्डर
पाकिस्तान की तरफ से भारत की सरहद पर हेराइन मिलना कोई पहली बार नहीं है। पाक तस्कर सरहद पर लगी फेसिंग के बाद भी कैसे भारत में हेरोइन भेज रहे हैं, ये सुनकर आप दंग रह जायेंगे। सरहद पर लगी फेसिंग पर पाक तस्कर कैसे अपने नशे के कारोबार कर रहे हैं, इसका नज़ारा एक बार फिर देखने को मिला। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद से पांच करोड़ की हेरोइन बरामद की है। जिसे पाकिस्तान से लाकर एक बोतल में भर कर खेत में छिपाई गया था। उधर, बीएसएफ उक्त खेत के किसानों से पूछताछ कर रही है। यह घटना बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी गजल में शुक्रवार को घटी। 
विज्ञापन


बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आर.एस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि फेंसिंग पार खेत में हेरोइन पाक तस्करों ने छिपाई है। बीएसएफ ने बताए गए ऐरिया में स्पैशल सर्च अभियान शुरू किया। वहां से बीएसएफ को हरे रंग की एक बोतल बरामद हुई, जिसमें हेरोइन भरी थी। हेरोइन का वजन एक किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत पांच करोड़ आंकी गई है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक उक्त हेरोइन को भारतीय सीमा में किसी किसान के जरिए लाई जानी थी।
विज्ञापन


इससे पहले भी बीएसएफ ने कई किसानों को हेरोइन के साथ काबू किया है। गांव कंदू किलचा का किसान करनैल सिंह बैलगाड़ी के टायर के अंदर पांच किलोग्राम हेरोइन ला रहा था, लेकिन किसान बीएसएफ के काबू नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed