{"_id":"6a8afb0fc6aea2513207152f","slug":"brilliant-performance-by-brg-runners-at-the-toughman-half-marathon-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-126516-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"टफमैन हाफ मैराथन में बीआरजी के धावकों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टफमैन हाफ मैराथन में बीआरजी के धावकों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-82: बीआरजी के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार सुबह आयोजित टफमैन हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के करीब 50 धावकों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। सुबह पांच बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में धावकों ने विभिन्न आयु वर्गों और दूरी की दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बीआरजी की वरिष्ठ धाविका कृष्णा राणा ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर टीम का गौरव बढ़ाया। वहीं सत्यवान डागर ने 10 किलोमीटर की 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सूरज सिंह बिष्ट ने 10 किलोमीटर ओपन वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
दौड़ के दौरान बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने 10 किलोमीटर दौड़ में पेसर की भूमिका निभाई। उन्होंने धावकों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने के लिए लगातार प्रेरित किया। उनकी इस भूमिका के लिए आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मिलन आर्या, आशुतोष कुमार सिंह, सुधीर तेवतिया, कविता सिकरी, डॉ. संतोष कुमार, सुनील सिकरी, गुलाब सिंह, राजेश रघुवंशी, रजत कौशिक, अनुराग गोयल, किरण छिल्लर, रवि कुमार वशिष्ठ, पंकज कुमार, यशु चुघ, गीता चावला, वैभव तनेजा, कुणाल श्रीवास्तव, नीलोत्पल मल्लिक, रंजन कुमार, अभिषेक शर्मा, योगिता, अरुण विजयरण, नीरज छिल्लर, कौशल शर्मा, रोहित जून, प्रदीप, अभय टेटे, उरीरेई देवी, सुमित राणा, मोहित ग्रोवर, प्रियंका उप्रेती, दृष्टि उप्रेती, रुचिका अग्रवाल, जानवी अग्रवाल, भाग्य तुलिका, नेहा दुबे, प्रशांत अग्रवाल, दिशा गेरा, रितम चंद्रा, पुनीत गेरा, देवेंद्र किशोर प्रसाद, अमन सागर, अदिति सागर, सौरभ मलिक और आकर्षण बेहरा सहित अन्य धावकों ने भाग लिया।
कृष्णा राणा की जीत को बीआरजी परिवार ने विशेष उपलब्धि बताया। टीम ने सभी विजेता और प्रतिभागी धावकों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और फिटनेस के प्रति समर्पण से धावक विभिन्न प्रतियोगिताओं में बहादुरगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।