{"_id":"f4690794aa8b62b818b2c34e9281d726","slug":"bread-pizza","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बनाए टेस्टी ब्रेड पिज्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बनाए टेस्टी ब्रेड पिज्जा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 Dec 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
भूख लगी है और जल्दी ही कुछ खाना है तो ब्रेड पिज्जा से अच्छा और कोई विकल्प नहीं हो सकता।
विज्ञापन
सामग्री-
6 सैंडविच ब्रेड (ब्राउन या वाइट)
½ कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
1 कटा हुआ शिमला मिर्च
¼ कप पनीर छोटे टुकडो में कटा हुआ
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 टमाटर बीज निकाल के कटा हुआ
4-5 चम्मच बटर
1 कप मोज्रेरेला चीज़ कद्दूकस करा हुआ
¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर
5-6 चम्मच टोमेटो सौस या पिज़्ज़ा सौस
नमक स्वादानुसार
विधि-
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर बटर और सौस लगा दें। उसके बाद सारी कटी हुआ सब्जिया और पनीर ब्रेड स्लाइस के ऊपर फैला दें। उसके ऊपर नमक और काली मिर्च छिड़क दें। उसके बाद कद्दूकस करी हुई मोज़ेरेला चीज़ ब्रेड के ऊपर फैला दें।
अब एक नॉन स्टिक तवे को गरम करें, उसके ऊपर थोडा बटर डालें और ब्रेड के स्लाइस तवे पर रख दें। ऊपर से किसी प्लेट से ढक के धीमी आंच पर चीज़ के गलने या और ब्रेड के कुरकुरे होने तक पकाए। इसी तरह से सारी ब्रेड के पिज़्ज़ा बना लें।
विज्ञापन