{"_id":"6b088c789e1fd8d9d4088a91","slug":"breach-of-the-government-jhajjar-news-c-199-1-sroh1006-164404-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी तिजोरी में सेंध...निकाले 1.53 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी तिजोरी में सेंध...निकाले 1.53 करोड़
विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी01-जिला परिषद कार्यालय, जिसके खाते से राशि निकाली गई है। संवाद
जींद। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के खजाने पर साइबर ठगों ने हाथ साफ कर दिया। जिला परिषद, ब्लॉक समिति और ग्राम पंचायतों के खातों से 11 से 13 नवंबर के बीच करीब 1.53 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। विकास कार्यों के लिए रखा गया पैसा ठग चुपचाप उड़ा ले गए। प्रशासन को आशंका है कि धोखाधड़ी का दायरा इससे भी बड़ा हो सकता है।
अब तक सामने आए मामलों के अनुसार जिला परिषद के खाते से 44.76 लाख रुपये, उचाना ब्लॉक समिति के खाते से 70 लाख, बुआना ग्राम पंचायत के खाते से 21.51 लाख, बरसोला से दो लाख, अशरफगढ़ से दस लाख, अहिरका से चार लाख और रामराय ग्राम पंचायत के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले गए हैं। कुल राशि एक करोड़ 53 लाख 77 हजार रुपये है। मुख्यालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी बीडीपीओ से रिपोर्ट मांगी है, ताकि पता चल सके कि जिले में कितनी पंचायतों और समितियों के खातों से कितनी राशि निकाली गई है।
पंचायत बुआना खाते से निकाले 21.51 लाख
सरपंच सुधीर बुआना ने बताया कि पंचायत के खाते में 11,86,767 रुपये आए थे और पहले से भी कुछ राशि जमा थी। 11 नवंबर को खाते से 11.51 लाख और 12 नवंबर को दस लाख रुपये निकाल लिए गए। पंचायत को विकास कार्यों की पेमेंट करनी थी। बैंक से खाते की डिटेल निकलवाई तो धोखाधड़ी का पता चला। खाते में करीब 12 लाख रुपये ही थे, जबकि निकासी 21.51 लाख रुपये की हुई।
विज्ञापन
अशरफगढ़ में बिना सूचना निकले दस लाख
सरपंच रामप्रसाद अशरफगढ़ ने बताया कि मई में सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायत का नया खाता पीएनबी की अमरहेड़ी शाखा में खुलवाया गया था। 20 नवंबर को बैंक में स्टेटमेंट निकलवाने पर खाते से 10 लाख रुपये निकाले जाने का पता चला। इस ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज उनके पास नहीं आया और न ही किसी ने ओटीपी पूछा था।
जिला परिषद के खाते से निकले 44.76 लाख
जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने बताया कि 11 से 13 नवंबर के दौरान जिला परिषद के खाते से 44.76 लाख रुपये निकाले गए हैं। मामला जिला परिषद के सीईओ के संज्ञान में है। प्रशासन और सरकार के स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
बैंक अधिकारी बोले-उनके स्तर पर नहीं हुआ फ्रॉड
पंजाब नेशनल बैंक के लीड बैंक अधिकारी अनुपम मरांढ़ी ने बताया कि बैंक की जांच में उनके स्तर पर कोई फ्रॉड सामने नहीं आया है। ग्राम पंचायतों को डिजिटल सिग्नेचर और डॉगल उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनके माध्यम से भुगतान होता है।
एडीसी बोले-जानकारी जुटा रहे हैं
एडीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में किन-किन ग्राम पंचायतों और ब्लॉक समितियों के खातों से राशि निकली है, इसकी पूरी जानकारी जुटाने के लिए सभी बीडीपीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर ही सही जानकारी मिल पाएगी।