फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Brajmandal Religious Yatra on 28th, cooperation of VHP

नूंह सहित सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा 28 को, वीएचपी का सहयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
- सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले निकाली जाएगी यात्रा
विज्ञापन

- वीएचपी के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार रहेंगे मौजूद



नई दिल्ली। मेवात का सर्व हिंदू समाज 28 अगस्त को इलाके में ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा निकालेगा। पिछली बार 31 जुलाई को वीएचपी की ओर से संगठित, लेकिन अधूरी रह गई यात्रा का यह विस्तार है। इसमें इस बार वीएचपी सहयोगी संस्था के तौर पर शामिल होगी। इसकी घोषणा 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जैलदार ने शनिवार नई दिल्ली में की।
अरुण जैलदार का कहना था कि जी20 के वैश्विक आयोजन और मेवात में दंगा फैलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए आयोजक प्रशासन के साथ यात्रा के आकार पर चर्चा कर सकते हैं। यहां वीएचपी के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि इस बार की यात्रा का आयोजन मेवात के हिंदू समाज की मांग पर किया जा रहा है। इसलिए वीएचपी ने मेवात के बाहर के हिंदू समाज को वहां नहीं बुलाया है। इसकी जगह पूरे प्रदेश के लिए एक कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें 28 अगस्त को प्रदेश के हर प्रखंड के एक शिव मंदिर में स्थानीय हिंदू समाज दोपहर 11 बजे सामूहिक जलाभिषेक करेगा। भगवान शंकर से प्रार्थना की जाएगी कि वह दंगा फैलाने वालों को सद्बुद्धि दें, जिससे कि वह भविष्य में हिंदू समाज के कार्यक्रमों और यात्राओं में किसी प्रकार की बाधा न डालें और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व से रहें।
विज्ञापन




आयोजकों का कहना है कि यात्रा सर्व हिंदू समाज के बैनर तले निकलेगी। अरुण जैलदार वहां के सामाजिक और धार्मिक नेताओं के साथ इस यात्रा में रहेंगे। संत समिति के अध्यक्ष स्वामी जितेंद्रानंद महाराज, स्वामी धर्मदेव महाराज, स्वामी नवल किशोर दास, स्वामी आदित्यनाथ महाराज जैसे संत धार्मिक यात्रा की अगुवाई करेंगे। इनके साथ वीएचपी के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार भी रहेंगे। डॉ. जैन ने उम्मीद जताई कि यात्रा सद्भाव का एक नया उदाहरण पेश करेगी। यहां गौ सेवा आयोग के सदस्य सुरेंद्र कुमार देशवाल, मेवात के समाजसेवी सुरेंद्र भाटी व रंजीत नंबरदार के अलावा मेवात से विभिन्न समाज व संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed