{"_id":"69f1fd22014e919ff3014095","slug":"bjp-creating-confusion-over-womens-reservation-bill-rajendra-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-123256-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण बिल को लेकर भ्रमित कर रही भाजपा : राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षण बिल को लेकर भ्रमित कर रही भाजपा : राजेंद्र
विज्ञापन
फोटो-55: पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून।
बहादुरगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा कि वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों द्वारा सर्वसम्मति से पारित ऐतिहासिक कानून को अब तक लागू न करना सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है। करीब 30 महीने बीत जाने के बावजूद महिलाओं को अधिकार नहीं मिल पाया है। जो सरकार की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। भाजपा इस बिल को लेकर लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्हें बरगलाने का काम कर रही है।
जून ने कहा कि जब पूरा देश इस कानून के लागू होने की उम्मीद कर रहा था तब सरकार ने परिसीमन और जनगणना का बहाना बनाकर इसे टालने की कोशिश की। जून का कहना है कि सरकार चाहती तो इस कानून को तुरंत लागू कर सकती थी लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे रोका जा रहा है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह केवल एक कानून नहीं बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकार और सम्मान से जुड़ा मुद्दा है लेकिन सरकार इसे लागू करने के बजाय केवल सियासी ड्रामा कर रही है। जून ने मांग की कि महिला आरक्षण बिल को बिना किसी देरी के लागू किया जाए ताकि महिलाओं को उनका हक मिल सके और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी मजबूत हो।