{"_id":"5734e91e4f1c1ba13091abf3","slug":"billocpura-runkta-bike-riders-came-ahead-of-the-train-on-the-tracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्लोचपुरा-रुनकता रेल मार्ग पर ट्रेन के आगे आया बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्लोचपुरा-रुनकता रेल मार्ग पर ट्रेन के आगे आया बाइक सवार
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 13 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
रतलाम से टैंकर लेकर आई मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
जबलपुर से नई दिल्ली को जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह 8:15 बजे रुनकता-बिल्लोचुपरा के बीच आउटर पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। पटरी को क्रास कर रहा बाइक सवार युवक ट्रेन आते देख बाइक छोड़कर भाग गया। लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक इंजन में बाइक फंस चुकी थी। बाद में बाइक को इंजन से निकालकर गाड़ी को आगे रवाना किया गया। इससे आगरा-दिल्ली रूट पर करीब डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा।
लोको पायलट ने बड़ी सूझबूझ से ट्रेन को रोका। लेकिन पावर फेल होने से इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इसकी कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। आरपीएफ और रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। इंजन में फंसी हुई बाइक को निकाला। बिल्लोचपुरा में इंजन को बदलने के बाद डाउन रूट की गाड़ियों को रवाना किया गया। इसके कारण सुबह 9.36 बजे तक आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर यातायात बाधित रहा। ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोका गया। श्रीधाम एक्सप्रेस के बिल्लोचपुरा से रवाना होने के बाद ही अन्य गाड़ियों को पास किया गया। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि आगरा-दिल्ली मार्ग श्रीधाम एक्सप्रेस के इंजन में खराबी के कारण यातायात बाधित रहा था।
मरुधर भी टकराने से बची
गुरुवार की सुबह ही आगरा फोर्ट होकर जोधपुर को जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस (4853) बिचपुरी में दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि बिचपुरी में गेट नंबर 10 पर ट्रोला फंस गया। इसके कारण मरुधर एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। तकरीबन एक घंटे तक आगरा-जयपुर का रेलमार्ग भी बाधित रहा।