फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bill payers on corporation's radar, Rs 1 crore due

बिल भुगतान न करने वाले निगम के रडार पर, एक करोड़ बकाया

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 02 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
बादली। बिजली निगम समय पर बिल न भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची बनाकर नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। नोटिस के बाद भी बिल नहीं भरने पर निगम सभी डिफाल्टरों का बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। चाहे वह सरकारी कार्यालय हो या निजी संस्थान। ज्यादातर घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

ऐसे उपभोक्ता जो बिल समय पर नहीं भर रहे हैं, जिनका लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं को निगम ने डिफाल्टरों की सूची में शामिल करने का फैसला लिया है। पहले चरण में बिजली निगम इनको नोटिस भेज रहा है। इसके बावजूद भी बिल नहीं भरा तो बिजली निगम कनेक्शन काटने को मजबूर होगा। इसे लेकर बिजली निगम ने अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

अभी बादली सब डिविजन के अधीन आने वाले 23 गांवों में 18 हजार 500 उपभोक्ता है जिनमें करीब 710 ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ता हैं, जो बिजली निगम के रडार पर हैं। इन सभी के कनेक्शन काटने का अभियान चल रहा है। इन पर एक करोड़ से अधिक रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है। डिफाल्टर की सूची बनाकर नोटिस भेजे जा रहे हैं। अब बिल न भरने की स्थिति में कनेक्शन काटे जाएंगे।-विपिन मलिक, एसडीई बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed