फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Bike riding miscreants kidnapped the newly married wife of the tribal husband by keeping a gun on his temple

Khargone News: आदिवासी पति की कनपटी पर बंदूक रखकर पत्नी को अगवा कर ले गए बदमाश, दो महीने किया था प्रेम विवाह

Sat, 15 Jun 2024 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2024 11:37 AM IST
सार

एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि ग्राम मांडवी में 6 लड़के एक महिला का अपहरण कर भाग रहे थे, दो लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। चार लोगों लोगों में से तीन को पुलिस ने बाद में पकड़ लिया। एक व्यक्ति महिला को लेकर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Bike riding miscreants kidnapped the newly married wife of the tribal husband by keeping a gun on his temple
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुछ बाइक सवार बदमाशों ने एक नव विवाहिता का अपहरण कर लिया। बदमाश चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी में रहने वाले महिला के पति के सिर पर बंदूक तानकर उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गए। हालांकि, अपहरणकर्ता नव विवाहिता के परिजन ही बताए जा रहे हैं जो दो महीने पहले हुए प्रेम विवाह से नाराज थे। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन एक आरोपी व्यक्ति महिला को लेकर फरार हो गया, अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


खरगोन के चैनपुर थाना अंतर्गत एक आदिवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पुत्र राधेश्याम का पंचों की उपस्थिति में लगभग दो महीने पहले शिव बाबा के पास सुक्ता ग्राम की युवती से विवाह हुआ था। बीते, गुरुवार की दोपहर जब मेरे बहू और बेटे घर पर अकेले थे, तभी बहू के गांव में रहने वाला आकाश अपने पांच अन्य साथियों के साथ बाइक से आए और बहू को बंदूक की नोक पर उठाकर अपने साथ ले गए। महिला के पति ने बताया कि बाइक से आए लोगों ने उसकी कनपटी पर बंदूक रख दी और फिर पत्नी को बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। इस दौरान दो लोग बाइक तेजी से चलाने के चक्कर में गिर गए और बाइक छोड़कर गांव के डेम तरफ भागने लगे। इसी बीच गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में दो को पुलिस के हवाले कर दिया। एक व्यक्ति उसकी पत्नी को फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में कृष्णा उर्फ राजा पुत्र सुरेश निवासी ग्राम सुक्ता थाना निम्बोला जिला बुरहानपुर, रोहन पुत्र रामदास निवासी गम्भीरपुरा थाना निम्बोला जिला बुरहानपुर के होना बताया। दोनों को गिरने से चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के केस दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि ग्राम मांडवी में सुक्ता ग्राम के 6 लड़के आए थे। जो एक महिला का अपहरण कर भाग रहे थे, दो लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। चार लोगों लोगों में से तीन को पुलिस पकड़ लाई है। वही एक व्यक्ति महिला को लेकर भाग निकला है। दोनों की तलाश में पुलिस पार्टी रवाना की गई है। जल्द ही महिला को भी बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed