फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   behan ji will be lonely in bsp till election

चुनाव तक बसपा में अकेली दिखेंगी बहनजी : मौर्य

Wed, 31 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 31 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
behan ji will be lonely in bsp till election
वार्ता करते भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और मनीष यादव पतरे। - फोटो : अमर उजाला

बसपा को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा को टिकटों का बाजार और पार्टी सुप्रीमो मायावती को दलितों का सौदागर बताया। कहा कि विधानसभा चुनाव आते-आते बसपा में अकेली बहनजी ही नजर आएंगी। उनके दौलत के प्रेम के चलते पार्टी के जमीनी नेता बसपा छोड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में कई और जाने माने चेहरे बसपा से नाता तोड़ते दिखेंगे। उनमें से कई उनके लिंक में हैं जो भाजपा में अपना घर बनाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर सपाई गुंडे भारी पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


 जनपद में भाजपा नेता मनीष यादव पतरे के आवास पर रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह लखनऊ रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पार्टी हाईकमान के साथ होने वाली बैठक में वह यूपी में जल्द प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की बात रखेंगे जिससे वह अपने अपने क्षेत्रों में मजबूती से चुनावी तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व ही बसपा का पतन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी छोड़ने के बाद बसपा पहले ही यूपी में एक नंबर से तीसरे नंबर पर आ गई है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता मनीष यादव पतरे, पूर्व मंत्री विनय शाक्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed