फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bank strike, 27 banks of ludhiyana closed for a day

लुधियाना में सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंकों में कामकाज ठप

Wed, 03 Dec 2014 10:31 PM IST
लुधियाना/ब्यराे/अमर उजाला
लुधियाना/ब्यराे/अमर उजाला Updated Wed, 03 Dec 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की अपील पर नार्थ जोन के बैंक मुलाजिमों ने बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल की। इससे लुधियाना में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 27 बैंकों की 580 शाखाओं में कामकाज ठप रहा। इस हड़ताल से चैक, ड्राफ्ट की क्लीयरिंग के साथ-साथ करोड़ों की बैंक ट्रांजेक्शन प्रभावित रही।
विज्ञापन


हड़ताल से लोगों को काफी दिक्कतें र्हुइं। लोगों ने कैश निकलवाने के लिए निजी बैंकों या एटीएम का रुख किया। जिले में विभिन्न बैंकों के 1272 एटीएम पर सामान्य से अधिक रौनक रही।
विज्ञापन



बैंक मुलाजिमों ने भारत नगर चौक के नजदीक रोष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुलाजिमों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनके  वेतन में वृद्धि नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूनाइटेड फोरम के सचिव नरेश गौड़ का कहना है कि मुलाजिमों के वेतनमान में वृद्धि नवंबर 2012 से देय है। लेकिन सरकार की ढुलमुल नीति से मुलाजिमों को उनके हक नहीं मिल रहे हैं।

गौड़ ने कहा कि मुलाजिम 23 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं, जबकि बैंकों के प्राफिट कम होने का हवाला देकर इंडियन बैंक एसोसिएशन 11 फीसदी वृद्धि देने पर अड़ा है, लेकिन मुलाजिमों को यह मंजूर नहीं है। क्याेंकि बैंकों का मुनाफा बढ़ रहा है। इस दौरान डीसी लांडरा, राकेश खन्ना, गुलशन चौहान, पीआर मेहता, पवन ठाकुर समेत कई नेता मौजूद थे।



जिले में कुल 866 बैंक शाखाएं हैं। इनमें से 580 शाखाएं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हैं। इसके अलावा जिले में कुल 1272 एटीएम हैं। इनमें से 800 से अधिक एटीएम सरकारी क्षेत्र के बैंकों से संबंधित हैं।



 
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed