फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ban on lord Krishna worship devotee left Ukraine

श्रीकृष्ण की भक्ति पर लगी पाबंदी तो छोड़ दिया यूक्रेन, देवरूपा ने कहा- पूजा करने पर मिलती है सजा

Sun, 07 Apr 2019 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
ban on lord Krishna worship devotee left Ukraine
यूक्रेन निवासी देवरूपा - फोटो : अमर उजाला

इस्कॉन मंदिर की ओर से रथयात्रा में शामिल होने यूक्रेन निवासी देवरूपा ने जब श्रीकृष्ण और श्रीराम के नाम की धुन सुनाई तो सभी मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। उनके साथ ऐसोजेन ने सुरीले अंदाज में भजन सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। दोनों से बातचीत हुई तो उन्होंने भारत को आध्यात्मिक देश बताते हुए यहां बसने की अपनी दास्तां सुनाई।

विज्ञापन


देवरूपा ने बताया कि क रीब 12 साल पहले वह अमेरिका, मालदीव और रूस के अपने साथियों के साथ भारत के वृंदावन में आईं थीं। यहां उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता और रामायण को पढ़ा। वृंदावन में गुरु से दीक्षा लेकर यूक्रेन लौट गईं। यूक्रेन में जब उन्होंने पहली बार जगराता किया और प्रभु भजन गाए तो उन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। तब उन्हें यूक्रेन के सख्त कानून के बारे में पता चला। उन्हें पता चला कि वहां के निवासियों को श्रीकृष्ण और श्रीराम की पूजा करने पर पाबंदी है। इसके अलावा भारत से यूक्रेन गए लोग भी सार्वजनिक तौर पर प्रभु नाम का गुणगान नहीं कर सकते हैं, जिसके बाद वह यूक्रेन को छोड़कर वृंदावन के आश्रम में बस गईं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेश, विकास के क्षेत्र में भारत से भले ही 50 वर्ष आगे हों, लेकिन अध्यात्म के क्षेत्र में सैकड़ों वर्ष पीछे हैं। बोलीं, करीब 12 वर्षों से भारत आने-जाने के दौरान उन्होंने यहां का काफी हद तक रहन-सहन और भाषा सीख ली है। उनके साथ मौजूद रूस से आए ऐसोजेन ने बताया कि अब वह भी भारत के अध्यात्म में रम चुके हैं। हालांकि साल में एक बार वह अपने घर पहुंचकर वहां के लोगों को रामायण पुस्तक भेंट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed