{"_id":"6af216d3028cb2bec70e2858","slug":"bail-denied-to-accused-in-attack-on-police-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142222-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले के आरोपी की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमले के आरोपी की जमानत खारिज
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार राणा की अदालत ने आरोपी राजे की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है।
आरोपी पर पुलिस कर्मियों को चोट पहुंचाने, सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने और मोबाइल फोन व रुपये छीनने का आरोप है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह मामला इंस्पेक्टर बलराज की शिकायत पर दर्ज किया गया था। बलराज चार सितंबर को शाम करीब 7:40 बजे अपनी टीम के साथ मेला ड्यूटी से लौट रहे थे। सासरौली चौक के पास उन्हें सूचना मिली कि सुंदरहेटी गांव में कुछ लोग भागने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ममता नामक महिला ने पुलिस के आने की सूचना अंदर मौजूद लोगों को दी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया। आरोप है कि ममता और पवन उर्फ पोना ने पुलिस टीम को रोका और इंस्पेक्टर बलराज व पुलिस कर्मी धर्मेंद्र पर हमला किया।
आरोपी राजे के वकील ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है और वह आठ सितंबर से न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने पाया कि आरोपी ने अपराधों में सक्रिय भूमिका निभाई है और आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। इस पर अदालत ने आरोपी राजे की जमानत याचिका खारिज कर दी।