{"_id":"612683a38ebc3e79d7617b97","slug":"baba-of-the-victim-girl-said-my-family-is-living-in-panic-localcode-news-noi607913689","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित युवती के बाबा बोले, दहशत में जी रहा मेरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित युवती के बाबा बोले, दहशत में जी रहा मेरा परिवार
विज्ञापन
बलिया। सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली युवती के बाबा ने कहा कि उनका परिवार दहशत में जी रहा है। आरोप लगाया कि बसपा सांसद अतुल राय के लोगों ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
पौत्री की मौत होने पर उसके बाबा ने दुख जताया और कहा कि सांसद के गुर्गे अक्सर हमारे यहां आते थे और हमें जान से मारने की धमकी देते थे। इसके कारण हम डर में जी रहे हैं। आरोप लगाया कि उनकी पौत्री पर बहुत दबाव डाला गया था। उसने यह सब झेला, लेकिन लड़ाई जारी रखी। कहा कि सांसद अतुल राय ने उनकी पौत्री का जीवन बर्बाद कर दिया। उधर, युवती की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवती की छोटी बहन को जब से मौत की जानकारी मिली है, तब से वह घर में बेसुध पड़ी है। गौरतलब है कि सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने पिछले दिनों अपने मित्र के साथ सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह किया था। मंगलवार को युवती की मौत हो गई, जबकि उसके मित्र की मौत 21 अगस्त को ही हो गई थी।