{"_id":"6ab5378211c59adfc704de11","slug":"ayush-secured-first-place-and-shaurya-second-in-the-traditional-yoga-asana-competition-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140372-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में आयुष प्रथम, शौर्य द्वितीय रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में आयुष प्रथम, शौर्य द्वितीय रहा
विज्ञापन
24jjrp09-महर्षि दयानंद स्टेडियम में मुख्यातिथि के साथ योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम परिसर में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने किया। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता के 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग में आयुष शर्मा ने प्रथम, शौर्य मोर ने द्वितीय और क्रशव कादयान ने तृतीय स्थान हासिल किया। 15 से 18 वर्ष वर्ग में विकास सैनी प्रथम, अनुज ठाकुर द्वितीय और नीरज तृतीय रहे। लड़कियों के 9 से 14 वर्ष वर्ग में गर्विता प्रथम, दीक्षा द्वितीय और रोहिणी तृतीय रहीं। 15 से 18 वर्ष में लावण्या प्रथम, मानसी द्वितीय और मोहनी राय कुमार तृतीय रहीं। 19 से 28 वर्ष वर्ग में मोनिका प्रथम, खुशबू द्वितीय और राखी तृतीय रहीं।
कलात्मक एकल योगासन में 9 से 14 वर्ष वर्ग में शोमिल व दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 15 से 18 वर्ष में लावण्या प्रथम रहीं। विकास वाल्मीकि ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को योग, खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है।