{"_id":"6ab29ff627beed16ff083720","slug":"asus-s-first-pegasus-hybrid-store-opens-in-chandigarh-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: शहर में खुला ASUS का पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर, एक ही छत के नीचे लैपटॉप से गेमिंग तक का अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: शहर में खुला ASUS का पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर, एक ही छत के नीचे लैपटॉप से गेमिंग तक का अनुभव
Tue, 22 Sep 2026 09:04 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:04 PM IST
सार
कंपनी के अनुसार नए स्टोर के साथ चंडीगढ़ में ASUS के रिटेल स्टोर की संख्या तीन हो गई है। पंजाब क्षेत्र में कंपनी के नेटवर्क में ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर, हाइब्रिड स्टोर और अब पेगासस हाइब्रिड स्टोर शामिल हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में खुला ASUS का स्टोर
- फोटो : संवाद
विस्तार
लैपटॉप खरीदने के साथ अगर ग्राहक उसी स्टोर में हाई-एंड गेमिंग का अनुभव भी लेना चाहें तो अब यह सुविधा चंडीगढ़ में मिल सकेगी। ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी ASUS इंडिया ने शहर में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर शुरू किया है। सेक्टर-20-डी स्थित एससीओ-27 में 800 वर्ग फुट में तैयार यह स्टोर भारत में ASUS के इस नए हाइब्रिड स्टोर फार्मेट की पहली शुरुआत है।
स्टोर में ग्राहकों को ASUS के अलग-अलग सेगमेंट के उत्पाद एक ही जगह मिलेंगे। इनमें VivoBook, TUF, Republic of Gamers (ROG), ऑल-इन-वन पीसी, डेस्कटॉप और ASUS टैबलेट शामिल हैं। इसके अलावा माउस, कीबोर्ड, अडैप्टर समेत कई कंप्यूटर एक्सेसरीज भी उपलब्ध रहेंगी।
गेमिंग का भी मिलेगा प्रत्यक्ष अनुभव
इस स्टोर की खासियत इसका गेमिंग एक्सपीरियंस जोन है। यहां छह हाई-एंड ROG लैपटॉप रखे गए हैं, जहां गेमिंग पसंद करने वाले ग्राहक उत्पाद खरीदने से पहले उनका अनुभव ले सकेंगे। ग्राहक ROGVerse के जरिए गेमिंग सीट रिजर्व कर सकते हैं या स्टोर पहुंचकर उपलब्धता के अनुसार गेमिंग का अनुभव ले सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी के अनुसार नए स्टोर के साथ चंडीगढ़ में ASUS के रिटेल स्टोर की संख्या तीन हो गई है। पंजाब क्षेत्र में कंपनी के नेटवर्क में ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर, हाइब्रिड स्टोर और अब पेगासस हाइब्रिड स्टोर शामिल हैं।
ASUS इंडिया के कंज्यूमर एवं गेमिंग पीसी के वाइस प्रेसिडेंट अर्नोल्ड सू ने कहा कि चंडीगढ़ कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। नए स्टोर के जरिए ग्राहकों को कंज्यूमर, गेमिंग और क्रिएटर-केंद्रित उत्पादों को करीब से देखने और उनका अनुभव लेने का अवसर मिलेगा। कंपनी का कहना है कि नए स्टोर फॉर्मेट के जरिए ग्राहकों के लिए उसके नवीनतम उत्पादों और तकनीक को समझना आसान होगा।