{"_id":"5a21a3614f1c1b6a678bf447","slug":"ashish-sharma-elected-chairman-of-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस पालिका अध्यक्ष बने भाजपा के आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस पालिका अध्यक्ष बने भाजपा के आशीष
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष पद पर जीत के बाद आशीष शर्मा।
- फोटो : amar ujala
जिले में नगर निकाय चुनाव के सभी नतीजे शुक्रवार की देर शाम तक घोषित कर दिए गए। सत्ताधारी भाजपा ने प्रतिष्ठापूर्ण हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष समेत कुल चार नगर निकायों पर कब्जा जमाया है, जबकि सपा ने नगर पंचायत मुरसान और कांग्रेस ने नगर पालिका सिकंदराराऊ पर जीत हासिल की है। तीन नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के आशीष शर्मा ने बसपा की ऋतु उपाध्याय को पराजित किया, वहीं सिकंदराराऊ में कांग्रेस प्रत्याशी सरोज देवी ने भाजपा के निर्मलदास को शिकस्त दी। जिले में दूसरे नंबर की पार्टी कही जाने वाली बसपा इस बार खाता भी नहीं खोल पाई है, अलबत्ता उसके प्रत्याशी ज्यादातर जगहों पर दूसरे स्थान पर रहे हैं।
हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए कभी पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेहद करीबी रहे आशीष शर्मा और पूर्व मंत्री के भाई व पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय के बीच मुकाबला था। भाजपा के आशीष शर्मा ने बसपा की ऋतु उपाध्याय को 6,026 वोटों के अंतर से हराया। आशीष को 23,400 और ऋतु को 17,374 वोट मिले, जबकि पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल की पत्नी व सपा प्रत्याशी लता अग्रवाल 6,582 वोटाें के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
एससी आरक्षित नगर पालिका सिकंदराराऊ में कांग्रेस प्रत्याशी सरोज देवी ने भाजपा के निर्मलदास को करीब चार हजार वोटों से हराया। नगर पंचायत सादाबाद के अध्यक्ष पद पर दिलचस्प मुकाबले में भाजपा के रविकांत अग्रवाल ने बसपा के रमेशचंद्र गौतम को महज 182 वोटों के अंतर से हराया। रविकांत को 5085 और रमेशचंद्र को 4,903 वोट मिले।
नगर पंचायत सहपऊ के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय विपिन कुमार ने भाजपा के धीरज को 68 वोटों से शिकस्त दी। विपिन को 1,064 व धीरज को 996 वोट मिले। नगर पंचायत सासनी के अध्यक्ष पद पर भाजपा के लालता प्रसाद माहौर ने निर्दलीय रानी देवी को 1,974 वोटों से शिकस्त दी। लालता प्रसाद को 3378 और रानी देवी को 1,401 वोट मिले। नगर पंचायत हसायन के अध्यक्ष पद पर भाजपा की वेदवती विजयी रहीं। उन्होंने सपा की मधु को 35 वोटों से हराया।
वेदवती को 1641 और मधु को 1606 वोट मिले। नगर पंचायत मेंडू में निर्दलीय मनोहर सिंह आर्य ने बसपा के धनपति सिंह को 217 वोटों से हराया। मनोहर सिंह को 1,722 वोट मिले, जबकि धनपति सिंह को 1505 को वोट मिले। नगर पंचायत पुरदिलनगर के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नाजिया बेगम ने बसपा की कैलाशी देवी को 432 वोटों से पराजित किया। नाजमा को 3,109 और कैलाशी देवी को 2,677 वोट मिले। नगर पंचायत मुरसान में सपा के रजनीश कुशवाहा ने निवर्तमान चेयरमैन निर्दलीय देशराज सिंह को 296 वोटों से हराया। रजनीश को 2,471 और देशराज सिंह को 2,175 वोट मिले।