फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   asha ka hungama

मानदेय न मिलने से आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी पर किया हंगामा

Fri, 27 Jan 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 27 Jan 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर जननी सुरक्षा योजना और मानदेय समेत अन्य बकाए के भुगतान को लेकर पीएचसी पर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर ताला जड़ बीपीएम व लिपिक को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचे चिकित्साधिकारी डॉ. एस के लिखित आश्वासन के बाद कार्यकर्ता शांत हुए तथा दोनों को मुक्त किया।  
विज्ञापन



आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 से जननी सुरक्षा, पोलियो, नसबंदी, टीकाकरण कार्यों का मानदेय अभी तक बकाया है। कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी भुगतान देने में हीलाहवाली करते हैं। मजबूरन हमें यह कदम उठाना पड़ा। इस दौरान मौका देख कर एकाउंटेंट चले गए।
विज्ञापन



जबकि लिपिक अशोक सिंह व बीपीएम पीयूष श्रीवास्तव आशा कार्यकर्ताओं से बाहर निकालने के लिए प्रार्थना करते रहे लेकिन आशा कार्यकर्ताओं ने एक न सुनी। वे किसी उच्चाधिकारी के लिखित आश्वासन पर ही ताला खोलने पर राजी हो रही थीं। बाद में मौके पर पहुंचे  चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने आशा कार्यकर्ताओं को लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता रेशमा यादव, चंदा सिंह, मीरा सिंह, ललित गुप्ता, पूनम सिंह, विद्यावती, अंजू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed