{"_id":"6a030fdfb18674d4e909d4fa","slug":"asana-chauk-mein-kiya-gaya-bhavya-swagat-rajya-sabha-mp-phoolodevi-netam-was-given-a-grand-welcome-at-asana-chowk-on-her-first-visit-to-bastar-bastar-news-c-1-1-noi1494-4270378-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: बस्तर में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बस्तर में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Tue, 12 May 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 05:30 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे हमेशा ईमानदारी और निष्ठा से करती रहेंगी।
विज्ञापन
सवागत करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का बस्तर आगमन पर आसना चौक में भव्य स्वागत किया गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खंभारी और ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री रोहित पाणिग्रही के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर और पटाखे फोड़कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर फूलोदेवी नेताम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे हमेशा ईमानदारी और निष्ठा से करती रहेंगी। नेताम ने बस्तर की जनता के विश्वास और स्नेह को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री रोहित पाणिग्रही ने कहा कि फूलोदेवी नेताम का दूसरी बार राज्यसभा सांसद बनना बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व से क्षेत्र की आवाज अब राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती के साथ उठेगी।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेसी और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जगमोहन बघेल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला कश्यप और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया शामिल थे। आसना सेक्टर प्रभारी मुदियाराम कश्यप, सावित्री कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस सचिव सुजीत मिश्रा, गिरजाशंकर पाढ़ी और जय सिंह गोयल भी उपस्थित रहे। एनएसयूआई महाविद्यालय अध्यक्ष हंसु नाग सहित दक्ष साहू, समीर कुमार और अन्य युवा कार्यकर्ता भी इस स्वागत समारोह में शामिल हुए।