फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Artisan's throat slit

कारीगर की गला रेतकर हत्या

Fri, 10 Feb 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 10 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
 Artisan's throat slit
कारीगर की गला रेतकर हत्या - फोटो : demo
कोतवाली थाना क्षेत्र में नालंदा कालोनी और कानपुर रेलवे लाइन के बीच सुनसान इलाके में बुधवार रात एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने पत्थर से चेहरे को कुचलने का प्रयास किया। युवक की पहचान नकटा चौपड़ा निवासी चांदी की सफाई करने वाले सूरज सिंह के रूप में हुई है। बृहस्पविार को सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे यूपी-100 को सूचना मिली की कानपुर रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर खून से लथपथ युवक का शव पड़ा है। पीआरवी के सिपाहियों ने मौके से अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इस पर कोतवाली और सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास बंद मोबाइल फोन और दस-दस के कुछ नोट मिले। युवक की गर्दन धारदार हथियार से कटी थी। शरीर चाकुओं के प्रहार से गुदा था। नजदीक में खून से सना पत्थर पड़ा था। पुलिस का अनुमान है कि शिनाख्त छिपाने के लिए हत्यारों ने शव को कुचलने का प्रयास किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मोबाइल ऑन कर कॉल हिस्ट्री में मिले पहले नंबर को मिलाया तो फोन उसकी पत्नी सुनीता ने उठाया। पत्नी ने बताया कि यह मोबाइल पति सूरज सिंह का है, वह रात से फोन मिला रही है लेकिन फोन नहीं उठ रहा। 
विज्ञापन

सूरज की हत्या होने की सूचना मिलने पर सुनीता कोतवाली थाने पहुंची। सुनीता ने बताया कि सूरज कुछ महीनों से सर्राफा बाजार में चांदी की सफाई का काम कर रहा था। बुधवार को साढ़े ग्यारह बजे सूरज बेटी को स्कूल में दाखिला दिलाने गया था। रात साढ़े आठ बजे फोन मिलाया तो उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ बैठकर बीयर पी रहा है, आधे घंटे में घर आ जाएगा। नौ बजे के बाद उसने फोन मिलाया तो घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। मध्यरात्रि में फोन स्विच आफ हो गया। पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के पास से कई ऐसे सबूत हाथ मिले हैं, जिससे जल्द ही हत्या का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट 
...तो मोबाइल में छुपा था राज
पुलिस का मानना है कि सूरज की हत्या का राज उसके पुराने मोबाइल में छिपा है, जिसे हत्यारे साथ ले गए हैं। तर्क है कि हत्यारे नया मोबाइल छोड़ गए। इसके बाद पुलिस ने उक्त मोबाइल के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। 


प्रतिशोध या अवैध संबंध में हुई हत्या 
हत्याकांड के खुलासा में जुटी स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने कई दिशाओं में काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जिस निर्ममता से उसकी हत्या की गई है, उससे प्रतिशोध अथवा अवैध संबंध में हत्या होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed