{"_id":"69fefed3ee4698db830f2035","slug":"angry-over-not-getting-payment-youth-set-fire-to-panchayat-bhawan-bastar-news-c-1-1-noi1494-4259266-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेमेंट न मिलने से हुआ नाराज: पंचायत भवन पर डीजल डालकर लगा दी आग, अपना ट्रैक्टर भी फूंक डाला; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेमेंट न मिलने से हुआ नाराज: पंचायत भवन पर डीजल डालकर लगा दी आग, अपना ट्रैक्टर भी फूंक डाला; जानें मामला
Sat, 09 May 2026 03:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 03:37 PM IST
सार
जगदलपुर के बोरपदर में अजय गोयल नामक युवक ने पंचायत से काम करने के बाद भुगतान न मिलने पर गुस्से में पंचायत भवन में डीजल डालकर आग लगा दी। आग में भवन की कुर्सियां और दीवार पर लगे फोटो जल गए, युवक ने अपना ट्रैक्टर भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पंचायत भवन जलाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरपदर में एक युवक ने पंचायत भवन और अपने ट्रैक्टर में आग लगा दी। यह घटना पंचायत से काम का भुगतान न मिलने के कारण गुस्से में आकर की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बोरपदर निवासी अजय गोयल (36 वर्ष) ने कुछ महीने पहले पंचायत की ओर से निकले काम को पूरा किया था। काम पूरा करने के लिए उसने एक ट्रैक्टर भी खरीदा था। काम पूर्ण होने के बाद भुगतान की बात भी हुई थी।
विज्ञापन
हालांकि, सरपंच की ओर से लगातार कहने के बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा था। इससे अजय गोयल काफी गुस्से में था। बीती रात वह डीजल लेकर पंचायत भवन पहुंचा। उसने भवन के अंदर डीजल डालकर आग लगा दी। इस घटना में भवन के अंदर रखी कुर्सियां और दीवार पर लगे कुछ फोटो जल गए। ग्रामीणों ने आग देखकर पुलिस को सूचना दी और पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर को भी किया आग के हवाले
इस घटना से पहले युवक अजय गोयल ने अपने ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया था। उसने पंचायत के काम के लिए ही यह ट्रैक्टर खरीदा था। भुगतान न मिलने से वह इतना आक्रोशित था कि उसने अपनी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। यह उसके गहरे असंतोष को दर्शाता है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अजय गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।