फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Ambulance personnel underwent childbirth, infant deaths

एंबुलेंस कर्मियों को कराना पड़ा प्रसव, शिशु की मौत

Sat, 18 Feb 2017 12:44 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 18 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
 Ambulance personnel underwent childbirth, infant deaths
एंबुलेंस कर्मियों को कराना पड़ा प्रसव, शिशु की मौत - फोटो : demo
क बार फिर डिलीवरी में एएनएम और आशा कार्यकत्री की लापरवाही उजागर हुई है। 108 एंबुलेंस में कार्यरत पुरुष कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से प्रसव कराया। समाचार लिखे जाने तक प्रसूता सीएचसी में भर्ती थी, जहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं, इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

बनगुवा कलां निवासी सतीश की पत्नी के यहा डिलीवरी होनी थी। गुरुवार को रात में उसकी पत्नी को प्रसव का दर्द हुआ। इसके बाद उसने गांव में कार्यरत आशा और एएनएम को कई बार फोन किया। परन्तु दोनों में से कोई भी उसकी मदद को नहीं आए। इसके बाद  उन्होंने 108 को फोन लगाया। जिस पर कार्यरत विकल और चंद्रपाल मौके पर गए। वह प्रसूता को लेकर जैसे ही चले। उसको अपार पीड़ा होने लगी। इसके साथी ही एंबुलेंस में ही उसका प्रसव हो गया। प्रसव में पैदा हुए बच्चें की आतें बाहर निकली थी। इसके बाद दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां, कुछ समय बाद बच्चें की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद प्रसूता के परिजनों ने बबाल काटते हुए एएनएम और आशा कार्यकत्री पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके सोनी ने बताया कि इस संबंध में पूरी जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही इस संबंध में शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश बाबू का कहना है कि ऐसे बच्चों को जीवित रहने के कम संभावना होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार हुई घटना
तालबेहट (ललितपुर)। चार माह के अंदर स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं आशा द्वारा प्रसव के दौरान बरती गई यह दूसरी घटना है। इससे पहले जमालपुर में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। जिस पर आज तक स्वास्थ्य विभाग की जॉच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed