फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Amar Ujala unique initiative of nine widows and live at home

‘अमर उजाला’ की अनूठी पहल पर बसेगा नौ विधवाओं का घर

Wed, 14 Sep 2016 10:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala unique initiative of nine widows and live at home
अमर उजाला की अनूठी पहल के तहत पंजीकरण कराने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विधवा विवाह समारोह के लिए ‘अमर उजाला’ की पहल में सखी केंद्र ने भी हाथ बढ़ा दिया है। बुधवार को कानपुर में श्याम नगर स्थित सखी केंद्र कार्यालय में 15 विधवाओं और 20 पुरुषों ने फार्म भरे। इस दौरान खास बात यह रही कि विधवाओं को लेकर उनकी भाभी और बहनें केंद्र आई थीं। सखी केंद्र की नीलम चतुर्वेदी ने समाज से रूढ़िवादिता को त्याग कर विधवा विवाह के लिए आगे आने की अपील की है। 
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के लिए नवरात्र पर ‘अमर उजाला’ की अनूठी पहल पर सर्वसमाज की नौ विधवाओं का घर बसाया जाएगा। शहर के सामाजिक और जातीय संगठन इसमें सहभागी और सहयोगी बनेंगे। यह कार्यक्रम होटल लैंडमार्क में छह अक्तूबर को आयोजित होगा। इसी दिन 9 कन्याओं का पूजन भी होगा। इसके लिए ‘अमर उजाला’ के साथ-साथ कई सामाजिक संगठन साथ आए हैं। सखी केंद्र की नीलम चतुर्वेदी का कहना है कि फार्म भरने के लिए ब्राह्मण, वैश्य, कुर्मी, मुसलिम समाज की विधवाएं आई थीं। इनका मानना है कि एकाकी जीवन व्यतीत करना सजा जैसा है। समाज ‘अमर उजाला’ की पहल से जुड़े और सहयोग भी दें। केंद्र में सुभाषिनी ने फार्म भरने आए लोगों की काउंसलिंग की और उनके बायोडाटा एकत्र किए। 
विज्ञापन

यहां भी जमा कर सकते बायोडाटा
विवाह के इच्छुक लोग अपना बायोडाटा, पहचान पत्र और जन्मकुंडली ‘अमर उजाला’ कार्यालय फजलगंज में जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed