फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Agricultural fair to be held in Hasanpur on the 23rd; Union Minister to inaugurate it

हसनपुर में 23 को लगेगा कृषि मेला, केंद्रीय मंत्री करेंगे शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Agricultural fair to be held in Hasanpur on the 23rd; Union Minister to inaugurate it
20jjrp11- हसनपुर में कृषि मेला साइट का जायजा लेते हुए पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़। स्रोत :
झज्जर। हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में 23 अक्तूबर को आयोजित कृषि मेले में देशभर के कृषि विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान कृषि उद्यमशीलता और आधुनिक खेती की संभावनाओं पर विचार साझा करेंगे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी मेले में सेमिनार का शुभारंभ करेंगे। पूर्व कृषि मंत्री एवं मेले के संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को मेला स्थल का जायजा लेने के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन

धनखड़ ने बताया कि मेले में क्षेत्र के हजारों किसान, पशुपालक, मछली पालक और कृषि उद्यमी भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किसान संगठन और खाप प्रतिनिधि भी तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेमिनार में कृषि वैज्ञानिक बख्शीराम यादव, पाशा पटेल, सुगनकर राव, रामावतार लांबा, पद्मश्री सुल्तान सिंह, आईसीएआर से राजबीर बराड़ और गुरदयाल सिंह तथा एमजे खान सहित कई विशेषज्ञ विचार रखेंगे। सेमिनार में पेरी-अर्बन कृषि, प्रत्यक्ष विपणन, आधुनिक डेयरी, मत्स्य पालन, बागवानी, फूलों की खेती और महिला कृषि उद्यमशीलता जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनखड़ के अनुसार, मेले में पहुंचने वाले अतिथियों का हरियाणवी संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकार मासूम शर्मा, पद्मश्री महाबीर गुड्डू, जोगिंद्र कुंडू, बिंद्र दिनोदिया और प्रदीप हुड्डा सहित अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

इस अवसर पर धनखड़ परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना, दिनेश कौशिक और सरोज राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed