{"_id":"5a83eef84f1c1b8f268b9d9e","slug":"after-killing-wife-he-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या फिर आत्महत्याः पत्नी को गड़ासे से काटा फिर फांसी पर झूल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या फिर आत्महत्याः पत्नी को गड़ासे से काटा फिर फांसी पर झूल गया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिथानखेड़ा में घरेलू विवाद में पति ने पहले पत्नी को गड़ासे से काट डाला, फिर बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
अतरौली थाना क्षेत्र के पिथानखेड़ा मजरा बहेलिया निवासी रघुवीर (60) पुत्र गुलकी ने मंगलवार सुबह 9 बजे घर के अंदर घरेलू कलह में पत्नी दया (48) को गड़ासे से काट डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद रघुवीर घर से दो सौ मीटर दूर स्थित अपने बाग में पहुंचा और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना की जानकारी तब हुई जब रघुवीर की पुत्री आरती और बहू निशा शौच के बाद घर पहुंचे। घर के अंदर दया का शव देख दोनों ने शोर मचाया, तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद सभी रघुवीर को खोजने लगे।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद ही उसका शव बाग में लटकता मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर एसओ दीनानाथ मिश्र मौके पर पहुंचे और सूचना एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह व सीओ संडीला अरुण कुमार सिंह को दी, जिस पर दोनों अधिकारी भी गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की।
एएसपी ने बताया कि दया मानसिक रूप से बीमार थी। बताया कि दंपति के बीच मंगलवार सुबह विवाद हुआ था, जिसे उनके बच्चों ने शांत करा दिया था। जब बच्चे बाहर चले गए, इसके बाद घटना हुई।