फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone: After a dispute with a sanitation worker, women entered police station and beat up council officer.

Khargone: सफाई कर्मचारी से विवाद के बाद नगर परिषद अधिकारी को महिलाओं ने थाने में घुसकर पीटा, जानें पूरा मामला

Fri, 14 Jun 2024 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 05:48 PM IST
सार

खरगोन जिले के भिकनगांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर परिषद के सहायक राजस्व अधिकारी को महिलाओं ने थाने में घुसकर पीट दिया। 

विज्ञापन
Khargone: After a dispute with a sanitation worker, women entered police station and beat up council officer.
मारपीट के बाद थाने में मौजूद महिलाएं

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की भिकनगांव नगर परिषद के एक अधिकारी के साथ पुलिस थाने के भीतर ही कुछ महिलाओं ने जमकर मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


खरगोन जिले की भिकनगांव नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले ट्रेचिंग ग्राउंड पर गुरुवार दोपहर परिषद के ही सहायक राजस्व अधिकारी मयंक जैन और यहां काम करने वाले कचरा वाहन के हेल्पर भारत गौहर के बीच विवाद हो गया। हालांकि इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। लेकिन इसी बीच पुलिस थाने के अंदर ही सफाई कर्मचारी की पत्नी ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर सहायक राजस्व अधिकारी की जमकर सामूहिक पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें मारपीट से बचने के लिए मार खाने वाला शख्स पुलिस की तरफ दौड़ लगाते दिखाई दे रहा है। लेकिन मारपीट कर रही महिलाएं इस दौरान उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाते नजर आ रही हैं। इधर हाथापाई में सफाईकर्मी की गर्भवती पत्नी ने भी अपने साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


छुट्टी मांगने पर हुआ विवाद
बता दें कि वायरल वीडियो गुरुवार दोपहर का है। जब ट्रेचिंग ग्राउंड पर नगर परिषद अधिकारी और सफाई कर्मचारी के बीच काम से छुट्टी मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंचा। जहां सफाई कर्मचारी की पत्नी ने मारपीट और अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए अन्य महिलाओं संग मिलकर नगर परिषद के सफाई दरोगा की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी भारत गौहर का राजस्व निरीक्षक मयंक जैन से ट्रेचिंग ग्राउंड पर छुट्टी देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां भारत की पत्नी सिमरन के साथ अन्य महिलाएं भी पहुंची थीं, लेकिन इसी बीच यह विवाद थाने तक पहुंचने पर इन्हीं महिलाओं ने थाने के भीतर ही जैन की पिटाई शुरू कर दी। इनसे बचकर जैन पुलिसकर्मियों की तरफ भागे। हालांकि बताया जा रहा है कि फिलहाल दोनों ही पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जा रही है, जिसके चलते अब तक किसी भी तरह का मामला थाने में दर्ज नहीं कराया गया है।


महिला ने लगाए आरोप
मारपीट में घायल महिला सिमरन ने नगर परिषद अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति की दो-तीन दिन से तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने कचरा गाड़ी खाली करने से मना कर दिया था। जिस पर उनको मयंक जैन झगड़ा करने लगे खबर मिलने पर भी छुड़ाने गई तो उनको भी उसने लात मारी है, और कपड़े भी फाड़ दिया है। गर्भवती होने के चलते अब उनकी तबीयत भी खराब हो गई है, क्योंकि उन्हें भी पेट में लगी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed