फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Aditya takes first place in Under-14 wrestling.

अंडर-14 आयु वर्ग की कुश्ती में आदित्य प्रथम

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 25 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aditya takes first place in Under-14 wrestling.
24jjrp17- ​खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाते जिला पार्षद ​शिव कुमार खोरड़
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। ब्लॉक शिक्षा कार्यालय मातनहेल के तत्वावधान में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 की ब्लॉक स्तरीय कुश्ती और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन सतीश अखाड़ा सासरौली में हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पार्षद शिव कुमार खोरडा ने किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सासरौली की प्राचार्य निशा उपस्थित रहे। लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में आदित्य प्रथम, वीरेन दूसरे स्थान पर रहे। 38 किलो भार वर्ग में चेतक प्रथम, 41 किलो भार वर्ग प्रिंस प्रथम दक्ष दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

41 किलो भार वर्ग में प्रिंस प्रथम वर्क्स दूसरे स्थान पर रहे। 44 किलो भार वर्ग में ध्रुव प्रथम रहे। 48 किलो भार वर्ग में ईशांत प्रथम व आर्यन दूसरे स्थान पर रहे। 52 किलो भार वर्ग में आयुष प्रथम रहे। 57 किलो भार वर्ग में हार्दिक प्रथम प्रक्षित दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 17 आयु वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में उपकार हाई स्कूल के दीक्षित प्रथम, वंशिक दूसरे स्थान पर रहे। 48 किलो भार वर्ग में सुदर्शन प्रथम, दुष्यंत दूसरे स्थान पर रहे। 51 किलो भार वर्ग में ध्रुव प्रथम रहे। 55 किलो भार वर्ग में कंवलजीत प्रथम गौरव दूसरे स्थान पर रहे। 60 किलो भार वर्ग में पीयूष प्रथम, सागर दूसरे स्थान पर रहे। 65 किलो भार वर्ग में अक्षांत प्रथम रहे।
71 किलो भार वर्ग में चेतन प्रथम रहे। 80 किलो भार वर्ग में आकाश प्रथम, हिमांशु दूसरे स्थान पर रहे। 92 किलो भार वर्ग में अनुज प्रथम रहे। 110 किलो भार वर्ग में देव प्रथम व हितेश दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 19 आयु वर्ग में 63 किलो भार वर्ग में आलोक प्रथम रहे। 65 किलो भार वर्ग में आर्यन प्रथम रहे, 67 किलो भार वर्ग में रोनक प्रथम, 70 किलो भार वर्ग में कृष्ण प्रथम व अनुज दूसरे स्थान पर रहे।
72 किलो भार वर्ग में अनुज प्रथम, 74 किलो भार वर्ग में विनय प्रथम, 79 किलो भार वर्ग में हिमांशु प्रथम व चेतन दूसरे स्थान पर रहे। 77 किलो भार वर्ग में दीक्षांत प्रथम, 97 किलो भार वर्ग में उज्ज्वल प्रथम, 130 किलो भार वर्ग में लक्ष्य प्रथम रहे। समापन समारोह में समाजसेवी सोमवीर जाखड़, बाला देवी, पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा, ईश्वर सिंह ग्रेवाल, सूरजभान, सुरेंद्र ठेकेदार, राजेश गौतम और सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट भेंट कीं।

वहीं बाक्सिंग के अंडर-14 48 से 50 किलोग्राम भर वर्ग में दीपांशु प्रथम, अंडर-17 में 50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक प्रथम, अंडर-17 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में अंश छिल्लर प्रथम, अंडर-19 में 69 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक प्रथम, अंडर-17 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में हितेश प्रथम,अंडर-17 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed