{"_id":"56ec194e4f1c1b82508b45ea","slug":"address-of-suspect-woman-turned-out-bogus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में गिरफ्तार संदिग्ध महिला का बताया पता निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में गिरफ्तार संदिग्ध महिला का बताया पता निकला फर्जी
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट में संदिग्ध महिला गिरफ्तार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ की वर्दी में ममून कैंटोंमेंट क्षेत्र के पास संदिग्ध रूप से घूम रही गिरफ्तार महिला की ओर से बताया गया कठुआ का पता फर्जी निकला है। गिरफ्तारी के बाद उसने खुद को कठुआ के हटली मोड़ का बताया था।
इसके बाद पंजाब पुलिस उसे लेकर कठुआ पहुंची, लेकिन दो घंटे के बाद भी उसका ठिकाना नहीं मिल सका। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पठानकोट सैन्य क्षेत्र के पास से गिरफ्तार की गई महिला को लेकर पंजाब पुलिस की टीम हटली मोड़ स्थित उसके द्वारा बताए गए पते की जांच करने पहुंची।
लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद भी पुलिस को उसके द्वारा बताया गया पता नहीं मिला। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध महिला ने पुलिस को अपना नाम हरजिंदर कौर निवासी नजदीक धागा फैक्ट्री हाउस नंबर सात हटली मोड़ बताया था। जांच के दौरान ऐसा कोई भी पता नहीं मिला।
विज्ञापन
हटली चौकी पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंची पंजाब पुलिस की टीम महिला को एक औद्योगिक इकाई में भी लेकर पहुंची, लेकिन वहां भी कोई सुराग नहीं मिला। कठुआ पुलिस ने बताया कि संभवत: महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस वजह से वह अपना सही पता नहीं बता पा रही है। पता जांचने के बाद उसे कठुआ थाने में लाया गया था, जहां से पंजाब पुलिस एक बार फिर उसे साथ ले गई।