मध्यप्रदेश: महिला पर तेजाब से हमला, बचाने आये पड़ोसी भी झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के दतिया जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने रुपये के लेन-देन के विवाद में बीती रात 48 वर्षीय सब्जी बेचने वाली एक महिला पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया। इस बीच महिला को बचाने पहुंची एक ही परिवार की महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के परमोले की कुईया निवासी सुनीता साहू गुलज़ार शाह मस्जिद के पास सब्जी बेच रही थी। इसी बीच राकेश सेन नामक युवक उसके पास आया और दोनों के बीच लेन-देन का विवाद शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि बाद में राकेश ने सुनीता पर तेजाब डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उन्होंने बताया कि विवाद को देख रहे पास ही रहने वाले हरिमोहन श्रीवास्तव, उनका बेटा आनंद और पत्नी भी सुनीता को बचाने पहुंचे। राकेश ने उन पर भी तेजाब से हमला किया। जिससे ये तीनों भी घायल हो गए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद राकेश फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि चारों घायलों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
