फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Accused granted bail in model assault case

मॉडल पर हमले के मामले में आरोपी को मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। साल्हावास थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेढूवास गांव में एक मॉडल पर जानलेवा हमले, फायरिंग और गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में झज्जर की स्थानीय अदालत ने आरोपी देवेंद्र कुमार को नियमित जमानत दे दी है। वेकेशन जज-कम-एडिशनल सेशन जज सुमित गर्ग की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

यह घटना 10 जनवरी 2026 की है। बहादुरगढ़ के लाइनपार इलाके के रहने वाले हर्ष कुमार गौतम ने शिकायत में बताया था कि वह अपनी नानी को वापस लाने के लिए अपने दोस्तों के साथ क्रेटा और वर्ना कार से रेढूवास गए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वे अपनी मौसी के घर के पास पहुंचे, तो गांव के ही मनीष, जितेश, सतबीर उर्फ सत्ते, नसीब और 20-25 अन्य हथियारबंद लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। जैसे ही हर्ष गाड़ी से नीचे उतरे आरोपियों ने उन्हें कपिल का रिश्तेदार बताते हुए जान से मारने के लिए ललकारा। इसी दौरान एक घर की छत से हर्ष पर फायरिंग की गई। हर्ष ने जमीन पर बैठकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद भीड़ ने लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हर्ष और उनके दोस्तों पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed