फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   accident, tralla, gt road jam, one killed, ludhiana

महिला और बच्ची को ट्राले ने कुचला, मौत

Thu, 17 Mar 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 17 Mar 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
accident, tralla, gt road jam, one killed, ludhiana
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर ढंढारी कलां में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पार कर रही महिला एवं उसकी ढाई साल की बेटी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका की पहचान ज्ञानमति (28) और ढाई साल की मासूम रूपाली के तौर पर हुई है। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। उधर गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


ज्ञानमति के पति राज मंगल ने बताया कि उनकी बेटी बीमार थी। वह यहां पर किराए के मकान में पत्नी व बेटी के साथ रहता है। पत्नी बेटी को दवा दिलाने डॉक्टर के पास गई थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिए। लोग चालक  की तुरंत गिऱफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख खुद थाना प्रभारी सुरिंदर मोहन वहां पहुंचे और उनके भरोसे के बाद ही पुलिस को शव उठाने दिए गए। थाना प्रभारी का कहना है कि चालक की तलाश में टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed