{"_id":"56e994574f1c1b5d718b45d8","slug":"accident-tralla-gt-road-jam-one-killed-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला और बच्ची को ट्राले ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और बच्ची को ट्राले ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर ढंढारी कलां में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पार कर रही महिला एवं उसकी ढाई साल की बेटी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान ज्ञानमति (28) और ढाई साल की मासूम रूपाली के तौर पर हुई है। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। उधर गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ का भी प्रयास किया।
ज्ञानमति के पति राज मंगल ने बताया कि उनकी बेटी बीमार थी। वह यहां पर किराए के मकान में पत्नी व बेटी के साथ रहता है। पत्नी बेटी को दवा दिलाने डॉक्टर के पास गई थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिए। लोग चालक की तुरंत गिऱफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख खुद थाना प्रभारी सुरिंदर मोहन वहां पहुंचे और उनके भरोसे के बाद ही पुलिस को शव उठाने दिए गए। थाना प्रभारी का कहना है कि चालक की तलाश में टीमें भेजी गई हैं।