फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   AAP released list of district in-charges of Ayodhya province

Lucknow News : आप ने जारी की अयोध्या प्रांत के जिला प्रभारियों की सूची, अनिल रावत राजवंशी को लखनऊ का प्रभार

Fri, 30 Jun 2023 04:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Jun 2023 04:18 PM IST
सार

प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। सभी प्रांतों और प्रकोष्ठो के संगठन में फेरबदल किया जा रहा है. जनसंपर्क और समीक्षा बैठकें की जा रही है।

विज्ञापन
AAP released list of district in-charges of Ayodhya province
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से अयोध्या प्रांत अध्यक्ष अनिल रावत राजवंशी ने शुक्रवार को प्रांत के जिला प्रभारी घोषित कर दिए। लखनऊ जिला प्रभारी के तौर पर प्रांतीय अध्यक्ष अनिल रावत राजवंशी को और कानपुर नगर के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष सेंगर को दी गई है। प्रान्त महासचिव अतुल सिंह को अमेठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष नूर सिद्दीकी को बाराबंकी, दीपक पटेल को लखीमपुर खीरी, शादाब राइन को रायबरेली सोमनाथ पाल को कानपुर देहात हर्ष प्रताप सिंह को हरदोई और प्रान्त सचिव रश्मि पाण्डेय को उन्नाव शिव कुमार सिंह चौहान को सीतापुर और प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम को अयोध्या जनपद का जिला प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। बूथ स्तर तक वॉलिंटियर्स की तैनाती की जा रही है। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है, पिछले एक सप्ताह में मुरादाबाद, मेरठ, रामपुर, बदायूं  और प्रयागराज में बड़ी जनसभाएं और कार्यकर्ता बैठक कर चुके हैं। सभी प्रांतों और प्रकोष्ठो के संगठन में फेरबदल किया जा रहा है. जनसंपर्क और समीक्षा बैठकें की जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, दिनेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सोनी, महेंद्र सिंह,सरबजीत सिंह मक्कड़, इंजीनियर इमरान लतीफ, विनय पटेल, वैभव जायसवाल, वंशराज दुबे, शेखर दीक्षित ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed