{"_id":"69cd452d1d1b340d7b0198df","slug":"a-young-woman-who-had-gone-to-the-forest-to-collect-wood-was-raped-the-accused-was-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4116678-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: पखांजूर में लकड़ी डिपो जंगल में युवती से जबरदस्ती अनाचार, आरोपी ने जुर्म कबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: पखांजूर में लकड़ी डिपो जंगल में युवती से जबरदस्ती अनाचार, आरोपी ने जुर्म कबूला
Wed, 01 Apr 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:24 PM IST
सार
पखांजूर के जंगल में लकड़ी डिपो गए युवती को आरोपी तरसेम सरदार ने पीछे से पकड़कर पत्थर पर गिराते हुए जबरन अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज की है। आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर जिले के पखांजूर में एक युवती से जबरदस्ती अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल पखांजूर थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने 31 मार्च को थाना पखांजूर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि आज से दो महीने पहले वह सुबह फॉरेस्ट डिपो जंगल में लकड़ी लेने गई थी। उस दिन सुबह करीब नौ बजे आरोपी तरसेम सरदार जंगल में पीड़िता के पास आया।
विज्ञापन
आरोपी ने अचानक पीछे से पकड़कर पीड़िता को पत्थर के ऊपर गिरा दिया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती अनाचार किया। यह घटना जंगल के भीतर हुई थी। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर थाना पखांजूर में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
पखांजूर पुलिस ने आरोपी तरसेम सिंह की पहचान की और उसकी तलाश शुरू की। आरोपी की उम्र अड़तीस वर्ष है और वह ग्राम छोटेकापसी, थाना पखांजूर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से पता तलाश कर हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बिना किसी देरी के कार्रवाई की।
न्यायालय में पेशी और न्यायिक रिमांड
जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी तरसेम सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि आरोपी को कानून के अनुसार दंड मिले। पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।