{"_id":"6a1e8b015812ce2b770ea0ad","slug":"a-young-man-hanged-himself-to-death-in-a-cowshed-and-four-others-died-in-other-incidents-bastar-news-c-1-1-noi1494-4350044-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: गौठान में फंदे पर झूला युवक, जिले में पांच घटनाएं और पांचों की मौत; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: गौठान में फंदे पर झूला युवक, जिले में पांच घटनाएं और पांचों की मौत; मचा हड़कंप
Tue, 02 Jun 2026 01:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:59 PM IST
सार
कांकेर जिले में अलग-अलग पांच घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें आत्महत्या और दुर्घटना के मामले शामिल हैं। ताजा मामलाकांकेर शहर के गौठान में एक 45 वर्षीय युवक का शव फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर शहर के गौठान में 45 वर्षीय एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या कोई अन्य कारण।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोड़ेकुर्से थाना क्षेत्र के ग्राम पोटनार में जितेंद्र धनेलिया ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। ससुराल जाते समय रास्ते में अज्ञात कारणों से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अन्य दुर्घटनाएं
सिकसोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम परोड़ी में महगुराम उइके की मौत हुई। वह अपने दोस्तों के साथ नल कूप में नहाने गए थे। अचानक गिरने से उन्हें चोट लगी और उनकी जान चली गई। आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोतहुड में अनिल नामक 21 वर्षीय युवक की मौत हुई। वह एक सूखे सरई के पेड़ को काट रहा था, तभी डगाल टूटने से वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
पांचों मामलों की जांच में जुटी पुलिस
अंतागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खसगांव में पांचो नरेटी ने आत्महत्या कर ली। 22 वर्षीय पांचो ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर जान दी। पुलिस ने इन सभी मामलों में भी शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस इन घटनाओं के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।