फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   a very well played sitar bu alif laila from america in subah e varanasi

अमेरिका की अलिफ लैला के सितार पर झूमें संगीत प्रेमी

Mon, 23 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 23 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
a very well played sitar bu alif laila from america in subah e varanasi
अमेरिका की अलिफ लैला - फोटो : अमर उजाला
सुबह -ए -बनारस की महफिल में सोमवार को अमेरिका की अलिफ लैला ने सितार के तारों पर अलापा, जोड़ झाला की बेजोड़ प्रस्तुति के जरिए तन -मन को झंकृत कर दिया।
विज्ञापन

मैहर सेनिया घराने के उस्ताद अल्लाउद्दीन खां के भतीजे उस्ताद मीर कासिम खान की शिष्या लैला ने प्रभाती रागों के साथ धुनें भी बजाईं।
अलिफ लैला ने राग नट भैरव की सितार पर अवतारणा की। आलाप, जोड़ के उपरांत विलंबित तीन ताल में निबद्ध गत बजाकर वाहवाही बटोरी।
इसके बाद मध्य एवं  द्रुत तीनताल  में निबद्ध गतों से उन्होंने संगीत प्रेमियों को मुग्ध कर दिया।
राग भैरवी में ठुमरी से उन्होंने विराम लिया। बोल थे- बाट चलत मोरी चुनरी रंग डारि...।
तबले पर संगत की किशन राम डोहकर ने। जर्मनी से साइकिल से  यात्रा लेकर काशी आए अलेक्जेंडर ने कलाकारों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed