{"_id":"58b122524f1c1b0953b274d3","slug":"a-student-save-life-of-jammu-kanpur-express-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की सूझबूझ से जम्मू-कानपुर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की सूझबूझ से जम्मू-कानपुर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कानपुर एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर बीटेक स्टूडेंट की सूझबूझ से जम्मू-कानपुर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर गोविंदनगर होम सिग्नल के पास सुबह 7.55 पर पटरी टूटी मिली। ठीक इसी समय जम्मू कानपुर एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना होने वाली थी। सूचना पर ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक लिया गया। पूरी तरह टूट चुकी पटरी से अगर ट्रेन गुजरती तो हादसा होना तय था। रेल फ्रैक्चर के चलते करीब घंटेभर डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। मालगाड़ी सहित चार ट्रेनें प्रभावित रही। इसके अलावा मंडल में बंथरा-तिलहर के बीच और मुरादाबाद यार्ड में भी रेल फ्रैक्चर के मामले सामने आए।
दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्रवार को गोविंदनगर होम सिग्नल के पास डाउन लाइन पर रेल फ्रैक्चर हुआ था। स्लीपर के बीच पटरी टूटी हुई थी। लेकिन रेलवे को इसकी जानकारी नहीं हो पाई थी। आउटर पर अप ट्रैक पर खड़ी जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार अमरोहा निवासी बीटेक के छात्र विनीत कुमार की नजर टूटे ट्रैक पर पड़ी। मुरादाबाद पहुंचकर उसने इसकी सूचना डिप्टी एसएस को दी। 7.55 पर सूचना मिलने पर डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। ठीक इसी समय रेलवे स्टेशन पर जम्मू कानपुर एक्सप्रेस रवाना होने के लिए तैयार थी। यह ट्रेन लेट होने के कारण देरी से पहुंच थी। ट्रेन को करीब एक घंटे बाद रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने घंटेभर की मेहनत के बाद ट्रैक दुरुस्त किया। इसके बाद पौने नौ बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान मुरादाबाद-रामनगर, मुरादाबाद-काठगोदाम सवारी गाड़ी सहित मालगाड़ी प्रभावित रही।
पटरी चटक गई थी
गोविंदनगर आउटर पर पटरी चटक गई थी। जानकारी होने पर रेलवे की टीम मौके पर भेजी गई थी। तत्काल पटरी की मरम्मत के ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है। पटरी के काटने जैसी कोई बात नहीं है। - संजीव मिश्र, एडीआरएम