{"_id":"5ab4262b4f1c1bbc758b7098","slug":"a-couples-committed-suicide-in-fatehpur-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अकेली प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया, अचानक पहुंचे बाप ने दोनों को देखा ऐसे हाल में उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकेली प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया, अचानक पहुंचे बाप ने दोनों को देखा ऐसे हाल में उड़े होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 23 Mar 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती अपने घर पर अकेली थी। उसने अपने प्रेमी को बुला लिया। अचानक पहुंचे बाप ने दोनों को ऐसे हाल में देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती की 27 अप्रैल को शादी थी।
घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की है। धाता इलाके में प्रेम परवान न चढ़ने पर प्रेमी युगल ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने अधजले शव प्रेमिका के घर में बंद कमरे से बरामद किए। लड़की की शादी अप्रैल में होनी थी।
जिस कमरे में दोनों के शव मिले, वहां पड़े जूते न जलने से मामला उलझ गया है। पुलिस का कहना है कि ऑनर किलिंग सहित अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। वहीं, दोनों के परिजनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते खुदकुशी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
धाता थाने के बमरौली गांव निवासी लवलेश पटेल ने बेटी आंचल उर्फ ननकी (18) की चित्रकूट के बघेलबारी गांव में 27 अप्रैल को शादी तय थी। वह बेटी की शादी के सिलसिले में बुधवार शाम रिश्तेदार के यहां भीमपुर गांव गए थे। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे लौटे।

घर की कुंडी खटखटाते रहे। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांका तो बेटी और पड़ोसी दयाशंकर पटेल के बेटे मयंक सिंह (19) के जले शव पड़े थे। लवलेश की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि बेटा पंकज अजमेर में नौकरी करता है।
लवलेश की सूचना पर आई पुलिस ने अंदर से बंद लोहे के दरवाजे को खोलकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्रीपाल यादव का कहना है कि दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत का रिकॉर्ड मिला है। उन्हें अचानक शादी तय होने की बात पता चली थी।
आंचल ने पिता के न होने पर मयंक को घर बुलाया और दोनों ने आग लगाकर जान दे दी। थाना पुलिस का कहना है कि वैसे किसी भी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जाएगी।