{"_id":"9778","slug":"Chandigarh-9778-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट पर भाजपा भी उतरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट पर भाजपा भी उतरी
Chandigarh
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में गहराए जल संकट पर स्थानीय लोगों के साथ राजनीतिक पार्टियां भी मैदान में आ गई हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पोल्ट्री फार्म चौक और नेहरू कालोनी में नगर निगम और यूटी प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उधर, पोल्ट्री फार्म चौक जाम करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया, जहां पर धक्का-मुक्की भी हुई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह के नेतृत्व में हल्लोमाजरा दीप कांप्लैक्स में पानी की कमी को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया और नगर निगम व यूटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय सचिव अमरदीप साहनी, रामवीर भट्टी, किरण बेदी, शीशपाल गर्ग, भारत कुमार, दीदार सिंह, लाल झा, बलजिन्दर सिंह गुजराल, रामनाथ राणा, गुरचरण सिंह काला, राजेश अरोड़ा, पार्षद राजेन्द्र कौर रत्तू, बलदेव सहाय, शक्ति प्रकाश देवशाली, राजीव पांडेय, गजेन्द्र शर्मा, कैलाश, उमेश गुप्ता, कृपानंद, पिंटू शर्मा, रमेश गर्ग, ईश्वर दयाल गर्ग, दीपक कुमार, बीसी पुरी, अवनीश बंसल, स्वराज उपाध्याय सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल थे। वहीं, नेहरू कालोनी में भाजपा महासचिव रामवीर भट्टी केअलावा पूर्व पार्षद अनिल कुमार दुबे, संतोष मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।
संजय टंडन ने कहा कि सारा शहर पानी की समस्या से जूझ रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हर साल गर्मी आते ही शहर में पानी की किल्लत बढ़ जाती है और नगर निगम अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं ढूंढ़ पाया है। देवी सिंह ने कहा कि दीप कांप्लेक्स निवासियों का पानी की कमी के कारण बुरा हाल है। पानी की सप्लाई टैंकरों से होने के कारण पानी न तो पर्याप्त मात्रा में मिलता है और न ही समय पर। लोग धूप में घंटों लाइन में खड़े रखते हैं। उन्होेेंने कहा कि इस वजह से आए दिन लोगों के बीच झगड़े भी होते रहते हैं।