{"_id":"9658","slug":"Chandigarh-9658-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफएमसी: पेपर खत्म होने पर देरी से छोड़ा छात्रों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएफएमसी: पेपर खत्म होने पर देरी से छोड़ा छात्रों को
Chandigarh
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए रविवार को हुई प्रवेश परीक्षा में बैठे छात्रों को परीक्षा खत्म होने के बाद देर से छोड़ा गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक अपने बच्चों के आने का दो घंटे तक इंतजार करते रहे। जब काफी देर तक छात्र नहीं आए तो कुछ परीक्षा केंद्रों में अभिभावकों ने हंगामा भी किया। परीक्षा केंद्रों से बाहर आए छात्रों ने पेपर को आसान बताया।
पिछले साल भी 1 मई को हुई परीक्षा में छात्रों को देरी से छोड़ा गया था। परीक्षा के बाद छात्रों से फॉर्म में हुई गलतियां ठीक कराई गई थीं। जानकारी के मुताबिक एएफएमसी की ओर से शहर के कई परीक्षा केंद्रों में रविवार को एमबीबीएस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे होनी थी लेकिन छात्रों को सुबह नौ बजे रिपोर्ट करने को कहा गया। दोपहर 12 बजे परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लग गई। जब काफी देर तक विद्यार्थी केंद्र से बाहर नहीं निकले तो अभिभावकों ने हल्ला मचाया। मौके पर तैनात सेना के मेडिकल कोर के जवानों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। लगभग दो बजे विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर आए। सेक्टर-15 स्थित डीएवी मॉडल स्कूल और लाजपत राय भवन के बाहर दोपहर 12 बजे अभिबवकों की भारी भीड़ जुटी थी। एक अभिभावक ने कहा कि वह शिमला से अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने आए थे। छात्रों को देरी से छोड़ने पर अब उन्हें शिमला पहुंचने में देरी होगी।