{"_id":"9613","slug":"Chandigarh-9613-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल का गोल्डन जुबली कार्यक्रम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल का गोल्डन जुबली कार्यक्रम आज
Chandigarh
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के लिए शनिवार एतिहासिक दिन है। 1961 में रजिस्टर्ड हुई काउंसिल वीरवार को अपने 50 पूरे कर चुकी है और इसी खुशी में शनिवार को गोल्डन जुबली कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इसमें उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल गेस्ट ऑफ आनर के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे पीजीआईएमआर के भार्गव ऑडिटोरियम में शुरू होगा। इस दौरान पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक, केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल विशेष रूप से उपस्थित होंगे। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीके जैन, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस स्वतंत्र कुकार और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस एमएम कुमार विशेष गेस्ट ऑफ ऑनर के तहत कार्यक्रम में पहुंचेंगे। काउंसिल के प्रवक्ता का कहना है कि गोल्डन जुबली कार्यक्रम का कनक्लूडिंग सेशन सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में साढ़े पांच बजे के करीब शुरू होगा। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के अलावा पूर्व केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री विनोद शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।