{"_id":"9589","slug":"Chandigarh-9589-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म...
Chandigarh
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आज से उठेगा कूड़ा
d अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डोर-टु-डोर गारबेज कलेक्शन एसोसिएशन ने वीरवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। अब शुक्रवार 4 मई से शहर भर से कूड़ा उठाया जाएगा। यह फैसला नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में लगभग साढे़ चार घंटे की बहस के बाद लिया जा सका। बैठक में सेक्टर-25 के एसोसिएशन के प्रधान अनिल चड्ढा ने घोषणा की कि एसोसिएशन अपनी हड़ताल वापस लेती है। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों को वित्त एवं अनुबंध समिति के सदस्यों ने यह आश्वासन दिया कि 15 मई तक एसोसिएशनों की मांगों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। देर रात तक चली इस बैठक में कमेटी के सदस्यों ने सफाई कर्मियों को समझाया कि मामला कोर्ट में है, इसलिए वह जल्दबाजी न करें और अपनी हड़ताल वापस ले लें।
पिछले 3 दिनों से यह सफाई कर्मी हड़ताल पर थे और शहर भर से कूड़ा नहीं उठा रहे थे। सेक्टर-22 में निगम ने डोर-टू-डोर गारबेज पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया हुआ है, जिसके तहत ठेके पर सफाई कर्मी लोगों के घरों से कूड़ा उठा रहे थे। इसके विरोध में एसोसिएशन हड़ताल पर थी। अनिल चड्ढा ने बताया कि बैठक में जय किशन दुल्ल, राजेश कालिया, कृष्ण चड्ढा शामिल थे। राजेश कालिया ने बताया कि शुक्रवार को समाज के गणमान्य लोगों की बैठक डड्डूमाजरा कालोनी के भगवान वाल्मीकि मंदिर में बैठक होगी। इस बैठक में आगे की रणनीति तय होगी।
यह भी पास हुआ प्रस्ताव...
60 स्मॉल गारबेज कलेक्शन साइकिल खरीदने की मंजूरी प्रदान की गई। सेक्टर-26 के ग्रेन मार्केट के स्लिप रोड पर लाइट लगाने पर 4.62 लाख रुपये खर्च होंगे। गऊशालाओं को मेनटेनेंस करने के लिए नगर निगम ने नए आवेदन मांगे हैं। माडर्न हाउसिंग कांपलेक्स से ओल्ड रोपड़ रोड तक सड़क की रिकारपेटिंग होगी। इस पर 29.03 लाख रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-42 के विभिन्न सड़कों की मरम्मत पर 29.13 लाख रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-18 के पार्क में लाइट लगाने के लिए 4.22 लाख रुपये खर्च की मंजूरी दी गई। सड़क सफाई मशीन की स्पेयर पार्ट की मंजूरी दी है। शहर में दोपहर बाद तीन बजे से रात नौ बजे तक समोसा, गोलगप्पा चाट टिक्की बेचने का समय बढ़ाया है। धनास में सड़क बनाने पर 28.13 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
200 से 500 हुए रेट...
नगर निगम ने शहर के सभी सामुदायिक केंद्रों की सफाई के रेट बढ़ा दिए हैं। निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की हुई बैठक में सामुदायिक केंद्रों की सफाई के रेट 200 से बढ़ा कर 500 रुपये कर दिए गए। निगम को लंबे समय से लोगों की शिकायतें आ रही थीं कि समारोह होने के बाद यहां सफाई नहीं की जाती। निगम ने फैसला लिया कि सामुदायिक केंद्र का सुपरवाइजर समारोह के बाद की सफाई का जिम्मेवार होगा। उल्लेखनीय है कि निगम लोगों से सामुदायिक केंद्र को बुक करवाने के लिए पहले 2428 रुपये लेता था, जिसमें से 200 रुपये सफाई के भी शामिल होते थे। अब निगम इसे बुक करवाने के लिए 2728 रुपये लेगा, जिसमें सफाई के चार्ज भी शामिल होंगे। भाजपा पार्षद राजेश गुप्ता का कहना था कि लंबे समय से लोगों की यह शिकायतें मिल रही थीं कि समारोह के बाद इन केंद्रों को साफ नहीं करवाया जाता।