{"_id":"54-18786","slug":"Chandigarh-18786-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने हेड कांस्टेबल को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवकों ने हेड कांस्टेबल को पीटा
Chandigarh
Updated Tue, 10 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नशे में धुत दो युवकों की सेक्टर-8 में रविवार रात को डिस्को के बाहर पार्किंग से गाड़ी निकालते हुए पीसीआर के जवानों से बहस हो गई। युवकों ने पीसीआर इंचार्ज हेड कांस्टेबल की पिटाई कर दी। पीसीआर जवानों ने दोनों युवकों को पकड़कर सेक्टर-3 थाना पुलिस के हवाले कर दिया। युवकाें की पहचान पंचकूला सेक्टर-20 निवासी सिद्धार्थ और सेक्टर-50 स्थित बीएसएनएल सोसाइटी निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला है कि सिद्धार्थ पंचकूला के कॉलेज में पढ़ता है जबकि विक्की केमिस्ट की दुकान चलाता है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दोनों युवकाें को सोमवार जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों युवकों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
घटना रविवार देर रात की है। पंचकूला सेक्टर-20 निवासी सिद्धार्थ अपने दोस्त विक्की के साथ सेक्टर-8 स्थित डिस्कों में मिलने आया था। दोस्त से मिलने के बाद सिद्धार्थ और विक्की गाड़ी पार्किंग से निकालने के लिए उसे पीछे करने लगे। पीसीआर इंचार्ज हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश ने उन्हें गाड़ी ध्यान से निकालने के लिए कहा तो वे बतमीजी करने लगे। दोनों युवक गाड़ी से उतरे और हेडकांस्टेबल की पिटाई कर दी। पीसीआर में तैनात अन्य जवानों ने मारपीट करने वाले दोनों युवकों को दबोच लिया और सेक्टर-3 थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट और ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराया। इसमें पुष्टि हुई कि दोनों युवक नशे में थे।